PM Modi Meeting On Middle East Tension: PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट संकट पर भारत अलर्ट
PM Modi Meeting On Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक हाई लेवल बैठक की, जिसमें देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली।
बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर समेत कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।
ऊर्जा सेक्टर की गहन समीक्षा
बैठक के दौरान कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक की सप्लाई को लेकर समीक्षा की गई। सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में किसी भी स्थिति में ऊर्जा आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी।
साथ ही लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता और उद्योगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
युद्ध से बढ़ा वैश्विक संकट
ईरान, इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच जारी तनाव ने ऊर्जा संकट को और गहरा कर दिया है। इस संघर्ष का असर वैश्विक बाजारों पर साफ देखा जा रहा है।
होर्मुज स्ट्रेट बना चिंता का कारण
दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक Hormuz Strait पर तनाव के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कई देशों में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भारत
स्थिति को संभालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार वैश्विक नेताओं से संपर्क में हैं। उन्होंने सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और जॉर्डन समेत कई देशों के साथ बातचीत की है।
