Chhattisgarh Train Cancel Update: गर्मियों में बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

CG Train Cancelled

Chhattisgarh Train Cancel Update: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए आने वाले तीन महीने मुश्किल भरे रहने वाले हैं। South East Central Railway द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द और आंशिक रूप से चलाने का फैसला लिया गया है।

निर्माण कार्य के कारण लिया गया फैसला

रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज का काम जारी है। इसके अंतिम चरण में गर्डर डि-लॉन्चिंग के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे 22-23 मार्च को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

अप्रैल में सबसे ज्यादा असर

अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 4 से 26 अप्रैल के बीच 21 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें से 14 ट्रेनें पूरी तरह रद्द होंगी और 7 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।

इस दौरान गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। गोंडवाना एक्सप्रेस और शालीमार–LTT जैसी प्रमुख ट्रेनें भी अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी।

मई में भी नहीं मिलेगी राहत

मई महीने में भी यात्रियों को राहत नहीं मिलेगी। 3 मई से 22 मई के बीच 28 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द और 18 ट्रेनें बीच में ही समाप्त कर दी जाएंगी।

कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त योजना बनानी पड़ सकती है।

रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।

Youthwings