PM Modi Mann Ki Baat 131st Episode: जयाललिता की याद में भावुक हुए पीएम मोदी, AI और साइबर सुरक्षा पर भी जोर

PM Modi Mann Ki Baat 131st Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 131वें “मन की बात” कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। इस बार उन्होंने AI समिट, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप और साइबर ठगी से सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

AI समिट में भारत की ताकत का प्रदर्शन

पीएम मोदी ने AI समिट का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें दुनिया ने भारत की AI क्षमताओं को सराहा। भारत ने इस दौरान 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल लॉन्च किए।

उन्होंने बताया कि AI की मदद से किसानों की डेयरी, जानवरों का इलाज, और प्राचीन ज्ञान का संरक्षण किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर के नेता भारत की AI क्षमताओं से प्रभावित हुए हैं।

जयाललिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयाललिता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जयाललिता जी हमेशा जनता की भलाई के लिए समर्पित थीं और आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में जीवित हैं।

पीएम मोदी ने अम्मा के माताओं, बहनों और बेटियों के लिए किए गए योगदान की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि उनके साथ मुलाकातें और बातचीत आज भी उनके मन में ताजा हैं।

साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि साइबर ठगी में अक्सर वरिष्ठ नागरिकों या बच्चों की फीस के पैसों की चोरी की खबरें सामने आती हैं।

उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने की अपील की।

टी-20 वर्ल्ड कप और खेलों का महत्व

प्रधानमंत्री ने खेलों के माध्यम से एकता और गर्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के मैच देखते समय लोगों को खुशी होती है जब खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं और राष्ट्रीय गौरव को जोड़ने का भी माध्यम है।

Youthwings