PM Modi CG Visit Rescheduled: PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे में बड़ा बदलाव, अब इस दिन आएंगे रायपुर

PM Modi

PM Modi

रायपुर | PM Modi CG Visit Rescheduled: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले पीएम मोदी 31 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाले थे, लेकिन अब वे 1 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर आएंगे।

नए कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी अब सीधे 1 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे राज्योत्सव सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हालांकि उनके कार्यक्रम में हुए इस बदलाव का कारण अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मनाया जाएगा। इस मौके को खास और यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्योत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया था।

राज्योत्सव के दौरान प्रदेश की उपलब्धियों और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाले कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े कुछ बड़े एलान भी कर सकते हैं।

Youthwings