Chhattisgarh Morning News: रायपुर में आज से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, सीएम साय सुनेंगे ‘मन की बात’, ई-ऑफिस रहेगा बंद, जानें मौसम और शहर के कार्यक्रम

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

रायपुर। Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय सुबह 11 बजे न्यू शांति नगर में ‘मन की बात’ सुनेंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे वे एक निजी होटल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे।

रायपुर में आज से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

रायपुर नगर निगम आज से “स्वच्छता पखवाड़ा” की शुरुआत कर रहा है। इस अभियान के तहत शहर के गंदगी वाले इलाकों को चिन्हित कर विशेष सफाई योजना बनाई जाएगी। राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (सूडा) इस अभियान की समीक्षा करेगा। यह कार्यक्रम 9 नवंबर तक चलेगा।

ई-ऑफिस प्रणाली रहेगी बंद

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सचिवों को सूचित किया है कि 24 से 27 अक्टूबर तक ई-ऑफिस प्रणाली अस्थायी रूप से बंद रहेगी। एनआईसी द्वारा डाटाबेस कार्य किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी विभागों को वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले संभावित चक्रवात के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में 27 अक्टूबर से बारिश की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा देखी जा सकती है।

रायपुर में आज के कार्यक्रम

श्री अग्रसेन मंगल पाठ, दिवाली मिलन व सम्मान समारोह — अग्रवाल सभा कचना विधानसभा, शाम 5 बजे, स्वर्णभूमि पश्मीना लॉन।

दीपावली मिलन — छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत, सिंधु पैलेस देवेंद्रनगर, शाम 5 बजे।

दिवाली मिलन समारोह — रायपुर सराफा एसोसिएशन, महावीर भवन सदर बाजार, सुबह 11 से 2 बजे तक।

सम्मान समारोह व दीपावली मिलन — कृष्ण मित्र फाउंडेशन, सरजूबांधा श्मशान घाट परिसर, शाम 5 बजे।

निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता — विषय: यातायात जागरूकता अभियान, महाकोशल कला वीथिका घड़ी चौक, सुबह 10 बजे।

परिचय सम्मेलन — हरदिहा साहू समाज, महादेव घाट सामाजिक भवन, दोपहर 12 बजे।

लगभग 400 युवक-युवतियों ने सम्मेलन के लिए पंजीयन कराया है।

शपथ ग्रहण समारोह — मानिकपुरी कनिका समाज, डीडीयू में, दोपहर 12 बजे से।

Youthwings