छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इन जिलों में आज लगेगा प्लेसमेंट कैंप

रायपुर। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज यानी 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को छत्तीसगढ़ के दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन हो रहा है। दंतेवाड़ा और जांजगीर-चांपा जिले में बेरोजगार युवा निजी कंपनियों की भर्तियों के लिए सीधे भाग लेकर नौकरी पा सकते हैं। ये कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्रों द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं, जहां योग्य उम्मीदवारों को तुरंत चयन का मौका मिलेगा।

जांजगीर-चांपा जिले में प्लेसमेंट कैंप

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

तिथि और समय: 19 जनवरी 2026, सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक।

स्थान: लाइवलीहुड कॉलेज परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर।

कंपनी: पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (महाराष्ट्र)।

पद: डीजी ऑपरेटर (20 पद)।

योग्यता: आईटीआई डीजल मैकेनिक या इलेक्ट्रिशियन उत्तीर्ण।

वेतन: 13,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह + अन्य भत्ते।

आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष।

कार्यक्षेत्र: एसईसीएल, बिलासपुर।

इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति और जिला रोजगार कार्यालय का वैध रोजगार पंजीयन कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित हों। बिना रोजगार पंजीयन के कैंप में भाग लेना संभव नहीं होगा।

दंतेवाड़ा जिले में प्लेसमेंट कैंप

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दंतेवाड़ा द्वारा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।

तिथि और समय: 19 जनवरी 2026, सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक।

कंपनी: RCC एंड एसोसिएट, दंतेवाड़ा।

पद: ऑडिट असिस्टेंट (02 पद) और रिसेप्शनिस्ट (01 पद)।

इच्छुक आवेदक निम्न दस्तावेज लेकर उपस्थित हों

शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति,

रोजगार पंजीयन,

आधार कार्ड की छायाप्रति,

पासपोर्ट साइज फोटो,

बायोडाटा (रिज्यूमे)।

यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है।

ये कैंप छत्तीसगढ़ सरकार के रोजगार विभाग की पहल का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योग्य और इच्छुक युवा अवश्य भाग लें और इस मौके का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क करें।

Youthwings