Petrol-Diesel Crisis: रायपुर से बस्तर तक Fuel Shortage, कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें
देश में बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अब Petrol-Diesel Crisis का असर छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई देने लगा है। रायपुर, बिलासपुर और बस्तर समेत कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। वहीं जिन पंपों पर ईंधन उपलब्ध है, वहां वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं।
Petrol-Diesel Crisis के चलते कई Pump हुए Dry
रायपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण लगभग 20 पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। वहीं 30 से अधिक पंपों में ड्राई जैसी स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को ईंधन भरवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर और बस्तर में भी हालात चिंताजनक बताए जा रहे हैं।
Fuel Supply Delay बना बड़ी वजह
पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार तेल कंपनियों से नियमित सप्लाई नहीं मिलने के कारण यह समस्या बढ़ी है। डिमांड के मुकाबले कम मात्रा में पेट्रोल-डीजल पहुंच रहा है, जिससे कई पंपों का स्टॉक खत्म हो गया। कुछ पंपों पर केवल एक-दो दिन का ही स्टॉक बचा हुआ है।
Administration ने कहा- Panic Buying से बचें
प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई है, केवल डिलीवरी में देरी हो रही है। अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। लगातार निगरानी भी की जा रही है ताकि ईंधन की उपलब्धता बनी रहे।
PM Modi की Appeal के बाद बढ़ी Fuel Filling
छत्तीसगढ़ पेट्रोल पंप एसोसिएशन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील के बाद लोग संभावित संकट की आशंका से ज्यादा मात्रा में ईंधन भरवा रहे हैं। इसी वजह से खुले पंपों पर भीड़ बढ़ गई है और कई जगह स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।
