पीसीसी चीफ दीपक बैज का आरोप- भाजपा गरीबों के मकान बेचने की तैयारी में

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की भाजपा सरकार पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आवास बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से गरीबों के मकान तोड़ने जा रही है।

बैज ने बताया कि सेजबहार में 13 एकड़ भूमि पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निर्माण किया गया था, जिसमें 300 से अधिक मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए हैं। अब भाजपा सरकार इन मकानों को बेचकर गरीबों का आशियाना छीनना चाहती है।

गृह मंत्री के बयान पर पलटवार

गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों की जानकारी सार्वजनिक करने के बयान पर भी दीपक बैज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार में एक रसोईए की हत्या कर दी गई, जो अपने गाय-बैल लेकर नहाने गया था।” बैज ने कहा कि गृहमंत्री ऐसे बयानों से बच नहीं सकते और उन्हें इस घटना की सार्वजनिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Youthwings