Pakistan Protest On Khamenei Death: खामेनेई की मौत की खबर पर पाकिस्तान में हिंसा, कई शहरों में कर्फ्यू
Pakistan Protest On Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की अमेरिका-इजरायल हमलों में मौत की खबर फैलते ही पाकिस्तान में हालात अचानक बिगड़ गए। रविवार (1 मार्च 2026) को देश के कई हिस्सों में उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
सबसे ज्यादा असर Karachi में देखने को मिला, जहां हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका विरोधी नारे लगाते हुए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर कूच किया। प्रदर्शन सुल्तानाबाद से माई कोलाची रोड तक फैल गया और हिंसक रूप ले लिया।
करीब 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अमेरिकी कॉन्सुलेट परिसर में घुसने की कोशिश की। हालात बेकाबू होने पर सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग की, जिसमें लगभग एक दर्जन लोगों की मौत और 35 से अधिक के घायल होने की खबर है। घायलों को Jinnah Postgraduate Medical Centre के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
हिंसा की आग Gilgit-Baltistan, Lahore, Islamabad, Peshawar और Multan तक फैल गई। स्कर्दू में प्रदर्शनकारियों ने United Nations Military Observer Group in India and Pakistan (UNMOGIP) कार्यालय में आगजनी की।
कई जगहों पर सरकारी इमारतों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। प्रशासन ने हालात काबू में करने के लिए कई शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति Asif Ali Zardari ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
