Pakistan Cricket Board: एक रात में बदल गई पाकिस्तान टीम की पूरी तस्वीर! 7 खिलाड़ी बाहर, 2 कोच की छुट्टी… अब सेलेक्टर्स पर भी गिरी गाज
इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में फजीहत के बाद Pakistan Cricket Board (PCB) ने आधी रात को वो फैसला लिया जिसने पूरे क्रिकेट जगत को सन्न कर दिया है। एक झटके में 7 खिलाड़ियों और मुख्य कोच सरफराज अहमद समेत 2 दिग्गजों की छुट्टी कर दी गई। इतना ही नहीं, अब चयन समिति पर भी सीधी गाज गिरने वाली है। आखिर 31 अगस्त के शो-कॉज नोटिस के पीछे क्या है PCB का सबसे बड़ा प्लान? जानिए ड्रेसिंग रूम की पूरी इनसाइड स्टोरी…
Pakistan Cricket Board: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कड़ा रुख अपनाते हुए चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को जारी इस नोटिस में सेलेक्टर्स से मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को टेस्ट टीम में शामिल करने का ठोस कारण पूछा गया है। बोर्ड ने आकिब जावेद, मिस्बाह उल हक और असद शफीक समेत समिति के अन्य सदस्यों को 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया है।

चयन समिति पर क्यों गिरी गाज?
यह पूरा विवाद 2 जून 2026 को हुई Pakistan Cricket Board चयन समिति की बैठक से जुड़ा है, जिसकी रिपोर्ट 1 जुलाई को सौंपी गई थी। इसी बैठक की सिफारिशों के आधार पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए रिजवान और इमाम का चयन हुआ था। हालांकि, इंग्लैंड में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहले टेस्ट में पारी और 103 रन की हार के बाद, पाकिस्तान को लॉर्ड्स टेस्ट में भी 194 रनों से करारी मात झेलनी पड़ी। 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से ठीक पहले दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है।
एक साथ 7 खिलाड़ियों की छुट्टी
इंग्लैंड दौरे पर मिली फजीहत के बीच Pakistan Cricket Board ने पूरी टेस्ट टीम का कायाकल्प करने का फैसला किया है। बोर्ड ने रिजवान और इमाम के अलावा सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिक जमाल, मोहम्मद ओवैस जफर और खुर्रम शहजाद समेत कुल 7 खिलाड़ियों को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। इनकी जगह सैम अय्यूब और अब्दुल्लाह फजल जैसे अनुभवी बल्लेबाजों के साथ-साथ अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह जैसे नए चेहरों को मौका दिया गया है।
मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच की भी छुट्टी
मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि मैनेजमेंट में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। Pakistan Cricket Boardने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल की छुट्टी कर दी है। सीरीज के बचे हुए मुकाबलों के लिए व्हाइट बॉल टीम के कोच माइक हेसन और गेंदबाजी कोच एशले नोफ्के को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोर्ड के इस सख्त रुख से खिलाड़ियों और मैनेजमेंट दोनों पर भारी दबाव बन गया है।
