बैंकिंग करियर की शुरुआत का मौका, PNB में 5,138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। बैंक ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत देशभर की शाखाओं में 5,138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें बैंकिंग कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव और मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

PNB की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बैंक द्वारा मार्च 2026 के पहले सप्ताह में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। साथ ही, उम्मीदवार को उसी राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है, जहां के लिए आवेदन किया जा रहा है।

स्टाइपेंड का विवरण

चयनित अपरेंटिस को पोस्टिंग के स्थान के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा—

ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाएं: ₹12,300 प्रति माह

मेट्रो शहरों की शाखाएं: ₹15,000 प्रति माह

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य / OBC / EWS (पुरुष): ₹944

सामान्य / OBC / EWS (महिला): ₹708

SC / ST / PwBD उम्मीदवार: ₹236

Youthwings