Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में 20 नहीं, 28 ठिकानों को किया ध्वस्त, पाकिस्तानी डोजियर में बड़ा खुलासा
Operation Sindoor
भारत द्वारा किए गए Operation Sindoor को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पाकिस्तान ने अपने एक आधिकारिक डोजियर में स्वीकार किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 20 ठिकानों को नहीं, बल्कि कुल 28 ठिकानों को निशाना बनाकर भारी तबाही मचाई थी। ये जानकारी पाकिस्तान ने ऐसे ठिकानों के नामों के साथ साझा की है, जिनका अब तक सार्वजनिक रूप से उल्लेख नहीं किया गया था।
पाकिस्तान के इस डोजियर के मुताबिक, ऑपरेशन ‘बुनियान उन मर्सूस’ के तहत भारत ने कम से कम 8 अतिरिक्त ठिकानों पर भी हमले किए थे, जिनका पहले भारतीय वायुसेना या सैन्य अभियानों के महानिदेशक (DGMO) द्वारा पिछले महीने की प्रेस ब्रीफिंग में उल्लेख नहीं किया गया था।
डोजियर में जिन नए स्थानों का जिक्र है, उनमें पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), गुजरांवाला, बहावलनगर, अटक और छोर शामिल हैं। ये वे ठिकाने हैं जिन पर भारत ने एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान की सैन्य और आतंकवादी संरचनाओं को तहस-नहस कर दिया।
यह खुलासा भारत के ऑपरेशन सिंदूर की व्यापकता और सफलता को दर्शाता है, जो पाकिस्तान के भीतर कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था। इसके साथ ही यह जानकारी भारतीय सुरक्षा बलों की प्रभावशाली रणनीति और ऑपरेशन की गहराई को भी साबित करती है।
पाकिस्तान के इस डोजियर से यह साफ हो गया है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ 20 ठिकानों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके दायरे में कई अन्य महत्वपूर्ण ठिकाने भी थे, जिनपर भारतीय सेना ने सटीक हमला कर आतंकवाद और दुश्मन ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया। यह ऑपरेशन भारत की सुरक्षा रणनीति में एक निर्णायक कदम साबित हुआ।
