Online Train Ticket Booking Rules: इंडियन रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए प्रावधान

Online Train Ticket Booking Rules: भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 अक्टूबर 2025 से किसी भी ट्रेन के लिए ऑनलाइन रिज़र्वेशन खुलने के शुरुआती 15 मिनट तक केवल आधार-प्रमाणित (Aadhaar Verified) यूजर्स ही IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए सामान्य आरक्षण टिकट बुक कर सकेंगे।

नया नियम कैसे काम करेगा

सामान्य रिज़र्वेशन रोज़ाना रात 12:20 बजे से 11:45 बजे तक होता है।

अब टिकट बुकिंग खुलने के पहले 15 मिनट (यानी 12:20 से 12:35 बजे तक) केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स को ही टिकट बुक करने की अनुमति होगी।

अगर आपका IRCTC अकाउंट आधार वेरिफाइड नहीं है, तो आप इस समय स्लॉट में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

उदाहरण:

मान लीजिए आप 15 नवंबर के लिए नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस का टिकट लेना चाहते हैं। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग विंडो 16 सितंबर की रात 12:20 बजे खुलेगी। 12:20 से 12:35 बजे तक सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर पाएंगे।

काउंटर और एजेंट बुकिंग में बदलाव नहीं

रेलवे के कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटर से टिकट बुकिंग का समय पहले जैसा ही रहेगा।

सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 10 मिनट में अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह नियम पहले जैसा ही लागू रहेगा।

त्योहारों और शादी के सीजन पर असर

त्योहारों और शादी के सीजन में सामान्य टिकटों की भारी डिमांड रहती है। दीपावली, छठ, होली जैसे मौकों पर दो महीने पहले टिकट बुकिंग खुलते ही भारी भीड़ टिकट पाने के लिए टूट पड़ती है। अब शुरुआती 15 मिनट तक सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स को ही फायदा मिलेगा।

तत्काल टिकट पर पहले से लागू है आधार वेरिफिकेशन

जुलाई 2025 में रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए पहले ही आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया था। उस नियम के मुताबिक, IRCTC ऐप और वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करने के लिए यूजर का अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है।

Youthwings