NEET के बाद अब NTA के इस एग्जाम में बड़ा ‘खेला’! जयपुर के सेंटर पर 30 मिनट बाद जो हुआ… जानकर उड़ जाएंगे होश

जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। NEET और NET जैसी परीक्षाओं के विवादों के बाद अब ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से भारी हंगामा खड़ा हो गया। अभ्यर्थियों ने सेंटर पर अव्यवस्था और परीक्षा के दौरान खुलेआम चीटिंग होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

30 मिनट बाद गई लाइट, कंप्यूटर हुए बंद

यह पूरा हंगामा जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्थित श्री सत्य साईं कॉलेज में हुआ, जिसे आयुष पीजी एंट्रेंस के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह ऑनलाइन परीक्षा होनी थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद ही बिजली चली गई।

इस दौरान हैरानी की बात यह रही कि परीक्षा केंद्र पर पावर बैकअप सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। आरोप है कि सेंटर पर मौजूद जनरेटर में डीजल ही नहीं था, जिसके चलते सभी कंप्यूटर बंद हो गए। दोपहर करीब 12 बजे बिजली वापस आई, तब तक सेंटर पर पूरी तरह अव्यवस्था फैल चुकी थी।

‘आपस में बात करने लगे अभ्यर्थी, हुई चीटिंग’

कंप्यूटर बंद होने और घंटों इंतजार के दौरान अभ्यर्थियों का सब्र जवाब दे गया। अभ्यर्थियों ने NTA और सेंटर मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लाइट जाने के बाद सेंटर पर कोई निगरानी नहीं थी। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि खाली समय में परीक्षार्थी आपस में बात करने लगे और बड़े पैमाने पर नकल की गई।

मैनेजमेंट ने किया गेट बंद, बुलानी पड़ी पुलिस

हंगामा बढ़ता देख कॉलेज मैनेजमेंट ने कथित तौर पर अंदर से गेट बंद कर लिया और किसी भी अभ्यर्थी को बाहर नहीं जाने दिया। जब छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूटा, तो मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के दखल के बाद ही गेट खोला गया।

एग्जाम कैंसिल करने की सिफारिश?

भारी विरोध और पुलिस की मौजूदगी के बीच, अब कॉलेज मैनेजमेंट खुद इस केंद्र पर आयोजित परीक्षा को कैंसिल करने की सिफारिश करने की बात कह रहा है।

दूसरी पाली पर भी सस्पेंस

परीक्षा केंद्र के बाहर अभी भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके परिजन जमा हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति को काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं। इस हंगामे के कारण दोपहर 3:00 बजे से होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। काफी देर तक दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को सेंटर में एंट्री ही नहीं दी गई थी।

Youthwings