Breaking News: हड़ताली NHM कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, धरनास्थल पर शोक की लहर

जगदलपुर – Breaking News: अपनी मांगों को लेकर जारी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल उस वक्त और भावुक हो गई, जब ब्लॉक अकाउंट अधिकारी बीएस मरकाम की दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौत हो गई। वे बीते 12 दिनों से लगातार हड़ताल पर बैठे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष को याद किया।

4 सितंबर को सीएम हाउस का घेराव:

इधर, राजधानी रायपुर में मितानिन दीदियों ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार को दो टूक चेतावनी दी कि यदि उनकी तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 4 सितंबर 2025 को 75 हजार से अधिक मितानिनें मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगी।

मितानिनों की मुख्य मांगें हैं:

मानदेय में वृद्धि और सम्मानजनक पारिश्रमिक

नौकरी का नियमितीकरण

सामाजिक सुरक्षा योजनाएं (पेंशन, बीमा आदि)

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं हो रहीं प्रभावित

हड़ताल का असर सीधे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। टीकाकरण, पोषण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। कई गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है।

Youthwings