नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की पूर्व साथी की निर्मम हत्या, बीजापुर में फैल गई दहशत
बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर गांव में नक्सलियों ने अपने ही संगठन के पूर्व सदस्य भीमा की हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण मुखबिरी का शक बताया जा रहा है। बुधवार देर रात हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने इस घटना की पुष्टि की है।
रानी बोदली कैंप से लूटे दो हथियार तिरियारपानी मुठभेड़ में बरामद
उधर, तिरियारपानी मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने रानी बोदली कैंप से 15 मार्च 2007 को लूटे गए दो हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसडीओपी ने बताया कि बरामद हथियारों में 7.62 मिमी एसएलआर (बॉडी नंबर बीजेड 0304) और थ्री नाट थ्री रायफल (बॉडी नंबर 16670) शामिल हैं।
मुठभेड़ में मिला तीसरा हथियार 12 बोर बंदूक है, जिसकी पुष्टि अभी की जा रही है। रानी बोदली कैंप की घटना के हथियार मिलने से छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
