बीजापुर के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेरा — जारी है फायरिंग

Naxalites surrender in Chhattisgarh

Naxalites surrender in Chhattisgarh

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। तरलागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आनारम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ दोपहर से लगातार चल रही है। मौके पर DRG (District Reserve Guard), CRPF और तरलागुड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम तैनात है।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है और दोनों ओर से भारी फायरिंग जारी है। जवान सतर्कता के साथ पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं।

सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादी गतिविधियों के खिलाफ जिले में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी जंगलों में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया।

Youthwings