राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस ने जारी की ST सलाहकार परिषद की सूची, कवासी लखमा समेत 8 नेता बने सदस्य
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस ने अपनी ST सलाहकार परिषद और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से आठ वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेताओं को स्थान मिला है। खास बात यह है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा, जो फिलहाल जेल में बंद हैं, उन्हें भी परिषद का सदस्य बनाया गया है।
कवासी लखमा को मिली अहम जिम्मेदारी
कांग्रेस की इस सूची में कवासी लखमा का नाम शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। लखमा लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख आदिवासी चेहरे रहे हैं और राज्य के आदिवासी इलाकों में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। पार्टी ने उन्हें ST समुदाय से जुड़े मुद्दों के मार्गदर्शन और सुझाव देने वाली सलाहकार परिषद में शामिल किया है।

