TCS Nashik : चार्जशीट में बड़े खुलासे, पीड़ितों को पाकिस्तानी मौलवी के वीडियो दिखाए, ‘मंदिर जाना बंद करो’ का दबाव
दानिश शेख ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, तौसीफ और निदा खान ने इस्लामी जानकारी देने का किया दबाव, 106 गवाहों के बयान, 8 आरोपी गिरफ्तार
नासिक। TCS Nashik sexual harassment में जांच एजेंसियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं। नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले में पिछले हफ्ते अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मुस्लिम आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत पीड़ितों को निशाना बनाया। एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे पाकिस्तानी इस्लामिक मौलवी तारिक जमील और जाकिर नाइक के वीडियो दिखाए जाते थे।
गौरतलब है कि नासिक स्थित TCS में काम करने वाली 9 पीड़ित महिलाओं ने अप्रैल में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद लंबी जांच पड़ताल के आधार पर अब तक 8 आरोपी पकड़े गए हैं। नासिक पुलिस की SIT इस मामले में 9 छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मामलों की जांच कर रही है। इसमें कुल 106 गवाहों के बयान शामिल हैं, जिनमें शिकायतकर्ता, उनकी मां, TCS के कर्मचारी, प्रबंधन, POSH समिति के सदस्य और जांच अधिकारी शामिल हैं।
‘मंदिर जाना बंद करो, अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देंगे’ – पीड़ितों पर धर्मांतरण का दबाव
चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ितों को इस्लाम धर्म से जुड़े वीडियो इसलिए दिखाए ताकि वे इस्लाम के बारे में जान सकें। आरोपियों ने एक पीड़िता से कहा कि वह भजन सुनना और मंदिर जाना बंद कर दे। उन्होंने कहा कि ‘अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देंगे।’ पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने ‘मानसिक तनाव’ कम करने के बहाने उसकी कमजोरी का फायदा उठाया।
शादी का झांसा देकर यौन शोषण- ‘डरो मत, अल्लाह हमारे साथ है’
एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी दानिश शेख, जो पहले से शादीशुदा है, ने शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। जब पीड़ित को अपने भविष्य को लेकर डर सताने लगा, तो आरोपी ने कहा – ‘डरो मत, भरोसा रखो, अल्लाह हमारे साथ है। भगवान के भजन सुनना और मंदिर जाना बंद कर दो। तनाव कम हो जाएगा।’ फिर उसने तस्बीह पढ़ने को कहा। आरोपी ने कहा कि ‘तुम जितना ज्यादा अल्लाह का नाम लोगी, तुम्हारे गुनाह माफ होते जाएंगे और तुम्हारे नेक काम बढ़ेंगे।’ इस के अनुसार, दानिश ने पीड़िता के बैंक खातों और UPI PIN की पूरी जानकारी भी ले ली थी।
YouTube पर पाकिस्तानी मौलवियों के वीडियो देखने का दबाव
पीड़ित के मुताबिक, दानिश ने उसे पाकिस्तानी इस्लामी धर्मगुरु, उपदेशक और तबलीगी जमात के सदस्य तारिक जमील का वीडियो देखने और उनके भाषण सुनने को कहा। इसके अलावा, आरोपी ने पीड़िता को YouTube पर जाकिर नाइक और डॉ. इसरार अहमद (पाकिस्तानी मौलवी) के वीडियो खोजकर सुनने को भी कहा। तौसीफ नामक एक अन्य आरोपी ने पीड़िता को बताया कि कैसे यूट्यूब पर इन मौलवियों के वीडियो खोजे जाएं।
एचआर निदा खान और तौसीफ की भूमिका
FIR के अनुसार, निदा खान पर आरोप है कि उसने वॉट्सएप ग्रुप के जरिए कर्मचारियों को नमाज पढ़ने और नॉन-वेज खाने के लिए दबाव डाला। महिलाओं को इस्लामिक परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने और व्यवहार करने की सलाह भी दी गई। पीड़िता ने बताया कि दानिश ने अन्य आरोपी तौसीफ और निदा से कहा था कि वे उसे इस्लामी धर्म के बारे में जानकारी दें। इसलिए, तौसीफ और निदा समय-समय पर उसे इस्लाम के बारे में बताती रहती थीं।
106 गवाह और 8 आरोपी – अब तक की कार्रवाई
चार्जशीट में कुल 106 गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। इनमें शिकायतकर्ता, उनकी मां, TCS के कर्मचारी और मैनेजमेंट, यौन उत्पीड़न रोकथाम (POSH) समिति के सदस्य और मामले की जांच कर रहे अधिकारी शामिल हैं। अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। SIT से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पहली FIR 26 मार्च को देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसके बाद 8 और महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। इनके बयानों से यौन शोषण, जोर-जबरदस्ती और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का पैटर्न सामने आया है।
TCS प्रबंधन पर भी सवाल , POSH समिति की भूमिका पर उठ रहे सवाल
इस पूरे मामले में TCS प्रबंधन और आंतरिक POSH समिति की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़िताओं का आरोप है कि उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार्जशीट में POSH समिति के सदस्यों के बयान भी शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि कंपनी इस मामले में क्या रुख अपनाती है।
अदालत में सुनवाई जारी, सख्त सजा की मांग
पीड़िताओं और उनके परिवारों ने सख्त से सख्त सजा की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और ऐसी घटना न हो सके। यह मामला न केवल यौन उत्पीड़न बल्कि जबरन धर्मांतरण की गंभीर साजिश को भी उजागर करता है। अब अदालत में चार्जशीट पेश होने के बाद आगे की सुनवाई होगी। फिलहाल, आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
