MP Anganwadi Recruitment 2026: 2548 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा निकाली गई आंगनबाड़ी वर्कर और आंगनबाड़ी हेल्पर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विभाग ने कुल 2548 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
2548 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत राज्यभर में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जाएंगी। विभाग के अनुसार कुल 781 पद आंगनबाड़ी वर्कर और 1767 पद आंगनबाड़ी हेल्पर के लिए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही महिला उम्मीदवार उसी जिले की स्थानीय निवासी होनी चाहिए, जहां संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र या वार्ड के लिए भर्ती निकाली गई है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
READ MORE : दतिया उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव: आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा
आवेदन शुल्क कितना है?
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा निर्धारित शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी देय होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन में समस्या होने पर यहां करें संपर्क
यदि ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी आती है, तो उम्मीदवार विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
WCD Recruitment सेक्शन खोलें।
MP Anganwadi Worker Helper Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें।
अंतिम समय का इंतजार न करें
विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
