सूरजपुर की राइस मिल में भीषण आग, बारदाने के दो गोदाम जलकर खाक
राइस मिल
सूरजपुर: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्री गांव में स्थित एक राइस मिल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग राइस मिल परिसर में रखे बारदाने के दो गोदामों में फैल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
दूर तक दिखा धुएं का गुबार
आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि राइस मिल से उठता धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक नजर आने लगा। स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।
पांच दमकल वाहन मौके पर तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर सहित आसपास के जिलों से कुल पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने में जुटे हुए हैं।
जनहानि नहीं, कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
read more : प्रभास की ‘द राजासाब’ स्क्रीनिंग में लगा आग, फैंस ने पटाखे और आरती से मचाया जलजला
