Market Crash on Middle East Tension: ग्लोबल टेंशन से घबराया बाजार, निफ्टी 25,000 के नीचे
Market Crash on Middle East Tension: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली।
BSE Sensex सुबह 9:15 बजे 914.15 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 80,373.04 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं Nifty 50 भी 246.40 अंक टूटकर 24,932.25 पर कारोबार करता नजर आया और 25,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
