Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 जिलों में 3 दिन के लिए इंटरनेट बंद

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बन गई है, जिसके चलते राज्य सरकार ने पाँच जिलों, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में इंटरनेट सेवाओं को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। यह प्रतिबंध मंगलवार दोपहर 2 बजे से लागू हुआ है।

Manipur Violence: प्रशासन के अनुसार, यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सरकार को आशंका है कि असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp, Facebook, Instagram और Twitter का इस्तेमाल कर अफवाहें, भड़काऊ संदेश और गलत जानकारी फैला सकते हैं, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

यह फैसला ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई इलाके में हुई एक दर्दनाक और हिंसक घटना के बाद लिया गया। देर रात करीब 1 बजे संदिग्ध उग्रवादियों ने एक घर पर हमला किया, जिसमें दो मासूम भाई-बहन एक 5 वर्षीय लड़का और उसकी 5 महीने की बहन की मौत हो गई, जबकि उनकी माँ गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: US ने तेहरान के सबसे बड़े ब्रिज को किया ध्वस्त, ईरान ने जारी कर दी 8 पुलों की हिट लिस्ट.. कहा- ‘अब देखना तबाही’

Manipur Violence: इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने कम से कम तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया और इंफाल-टिदिम रोड को कई जगहों पर जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और तनाव और बढ़ गया।

चिंता की बात यह भी है कि हमले वाली जगह के पास एक जिंदा रॉकेट लॉन्चर बरामद हुआ है, जिसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है।Manipur Violence

Manipur Violence: स्थानीय विधायक थोंगम शांति सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे “जघन्य और अमानवीय कृत्य” बताया और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन का कहना है कि शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए यह इंटरनेट प्रतिबंध एक एहतियाती कदम है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे वाली सामग्री के प्रसार को रोका जा सके।

Youthwings