163 स्कूलों की मरम्मत में भारी गड़बड़ी: युवाओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर की जांच की मांग

कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल विकासखंड के 163 स्कूलों की मरम्मत कार्य में भारी गड़बड़ी का आरोप लगा है। प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल तक के भवनों की मरम्मत के लिए स्वीकृत राशि का दुरुपयोग किया गया है।

6.63 करोड़ रुपये की रकम लीपापोती में खर्च

मरम्मत के लिए कुल 6.63 करोड़ रुपये स्वीकृत थे, लेकिन ठेकेदारों ने केवल 30 प्रतिशत काम किया। फिर भी, अधिकारियों के साथ मिलकर 100 प्रतिशत कार्य का मूल्यांकन कर पूरी रकम हड़प ली गई।

युवाओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

इस भ्रष्टाचार के खिलाफ दुर्गुकोंदल के युवाओं ने अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी की गई शिकायत, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

युवकों ने 7 अगस्त को धरना दिया और 19 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव भी किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जांच में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बाहर रखने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जांच में जिला शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को शामिल न किया जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे। मरम्मत के अभाव में स्कूल भवन जर्जर हैं, जिससे बच्चों को पढ़ाई में बाधा आ रही है।

Youthwings