दुर्ग में जुए पर बड़ी कार्रवाई: रिसॉर्ट में दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। होली पर्व से पहले अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते हुए 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये नकद सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर अमलेश्वर थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और आरोपियों की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी मौके पर जुआ खेलते पकड़े गए।

जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,59,470 नगद, 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 3 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Youthwings