रायपुर कोर्ट में बदमाश ने चाकू दिखाकर धमकाया, वकीलों ने कर दी जमकर धुनाई
रायपुर। जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना हुई, जब एक युवक ने खुलेआम एक वकील को चाकू दिखाकर धमकाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 1:30 बजे एक वकील अपने मामले की सुनवाई के लिए जा रहे थे, तभी आरोपी ने उनकी राह रोक ली और चाकू लहराते हुए डराने का प्रयास किया।
वकील ने तुरंत शोर मचाकर मदद मांगी, जिसके बाद आसपास मौजूद वकील और लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर में चेकिंग की कमी के कारण आरोपी चाकू जैसे खतरनाक सामान आसानी से भीतर ले आया था।
