रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, पानीपत फायरिंग के बाद जारी किया नोट

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर Badshah की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ Haryana में उनके खिलाफ चल रही जांच को लेकर पुलिस कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है।

 

जानकारी के मुताबिक Panipat में हुई एक फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग ने एक नोट जारी किया है। इस नोट में असंध रोड स्थित वेस्टर्न यूनियन से जुड़े दो लोगों के दफ्तर पर हुई फायरिंग का जिक्र करते हुए खुद को जिम्मेदार बताया गया है। गैंग से जुड़े बताए जा रहे रंदीप मलिक और अनिल पंडित (यूएसए) के नाम से जारी संदेश में हवाला कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी गई है।

 

इसी नोट में रैपर बादशाह को भी धमकी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है और अगली बार सीधे गोली मारने की धमकी दी गई है। साथ ही पोस्ट में Lawrence Bishnoi Group को सलाम लिखते हुए कई गैंगस्टरों के नाम भी दर्ज किए गए हैं।

 

दरअसल रैपर बादशाह इन दिनों अपने हरियाणवी गाने “टटीरी” को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इस मामले में Haryana State Commission for Women ने भी सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष Renu Bhatia ने पुलिस को निर्देश दिया है कि यदि बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर उनका पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें।

 

विवाद बढ़ने के बाद रैपर बादशाह ने इस गाने को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनका किसी भी महिला या हरियाणा की संस्कृति का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और वह खुद को एक “प्राउड हरियाणवी” मानते हैं।

Youthwings