NEET पेपर लीक पर भड़के खान सर, बोले- “जो टीचर पकड़े गए हैं उनको फांसी क्यों नहीं हुई? या एनकाउंटर ? “

NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर मशहूर शिक्षक खान सर ने सरकार और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पेपर को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था करना अच्छी बात है, लेकिन इससे मूल समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि असली समस्या वहां है, जहां प्रश्नपत्र तैयार और प्रिंट किए जाते हैं।

क्लासरूम में छात्रों के सामने दिया बयान

खान सर ने बीते रविवार (31 मई, 2026) को कहा, “नीट पेपर के पहुंचने में समस्या नहीं थी कि हम एयरफोर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं… समस्या थी जहां छप रहा है, जहां से तैयार हो रहा, वहीं से लीक हो जा रहा है… जो टीचर पकड़े गए हैं उनको फांसी क्यों नहीं हुई अब तक? एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ… घर क्यों नहीं तोड़ा गया…?”

खान सर ने जब यह बयान दिया तो वे क्लासरूम में बच्चों के सामने थे. उन्होंने बच्चों की ओर इशारा करते हुए कहा, “ये सब सिलेक्टेड पुलिस वाले हैं… यहां इन सबसे से पूछते हैं कि पेपर लीक करने वाले को छोड़ना चाहिए?” इस पर बच्चे चिल्लाते हुए बोले, “नहीं…”

“गरीब बच्चों का हक मारा जाएगा”

खान सर ने कहा कि सरकार यदि एयरफोर्स की मदद से प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है तो यह स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन केवल परिवहन व्यवस्था बदलने से समस्या खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि पेपर लीक करने वालों को सजा नहीं दी जाएगी तो मेहनत करने वाले गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों का हक लगातार मारा जाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की सबसे बड़ी मांग यही है कि प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएं।

NTA और परीक्षा प्रणाली पर भी उठाए सवाल

अपने संबोधन के दौरान खान सर ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और परीक्षा प्रबंधन व्यवस्था पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों का सबसे बुरा असर छात्रों के मनोबल पर पड़ता है। उन्होंने चिंता जताई कि लगातार सामने आ रहे विवादों से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है और इसका खामियाजा मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।

Youthwings