Jodhpur and Murshidabad Violence: पत्थरबाजी और तनाव, त्योहारों में बदला माहौल! पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jodhpur and Murshidabad Violence: जोधपुर के किलीखाना इलाके और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में त्योहारों के दौरान हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई हैं।
जोधपुर में गणगौर झांकियों पर पथराव
किलीखाना इलाके में दो पक्षों के बीच अचानक तनाव बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलने पर चार पुलिस जाप्ते और कई थानों के एसएचओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और हालात को शांत किया। फिलहाल इलाके में तनाव तो कम हुआ है, लेकिन निगरानी लगातार बनी हुई है।
मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस हिंसा
पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच मामूली विवाद तेजी से हिंसा में बदल गया। पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के चलते इलाके में भारी तनाव फैल गया। पुलिस ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए और लगातार गश्त कर स्थिति नियंत्रित की। कई हिंसा से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
दोनों राज्यों में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तत्परता दिखाई और आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
