Jashpur Plane Crash Rumours: छत्तीसगढ़ में एयरक्राफ्ट क्रैश की खबर निकली अफवाह, जशपुर के पहाड़ से उठी आग की लपटों ने मचाया हड़कंप
Jashpur Plane Crash Rumours: 9 सेकेंड के वायरल वीडियो ने फैलाया भ्रम, कलेक्टर बोले, जंगल की आग हो सकती है, क्रैश की कोई पुष्टि नहीं
Jashpur Plane Crash Rumours: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एयरक्राफ्ट क्रैश की खबर ने अचानक हड़कंप मचा दिया, लेकिन जांच के बाद यह खबर महज एक अफवाह साबित हुई। दरअसल, नारायणपुर-चारभाठी क्षेत्र के आरा पहाड़ से उठती आग और धुएं की लपटों को देखकर लोगों ने इसे प्लेन क्रैश मान लिया, जिसके बाद यह खबर तेजी से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई।
Jashpur Plane Crash Rumours: पहाड़ से उठती लपटों ने बढ़ाया भ्रम
जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के आरा पहाड़ से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसी दौरान एक 9 सेकेंड का वीडियो सामने आया, जिसमें पहाड़ी इलाके से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि यहां कोई एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है।
प्रशासन हरकत में, मौके पर पहुंची टीम
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। इलाके में संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव दल को भी अलर्ट कर दिया गया था। हालांकि जब टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं, तो वहां किसी भी तरह के एयरक्राफ्ट क्रैश के सबूत नहीं मिले।
सरकार और कलेक्टर का साफ बयान
इस पूरे मामले पर राज्य सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि जशपुर में किसी भी तरह के एयरक्राफ्ट क्रैश की कोई घटना नहीं हुई है। सरकार ने कहा कि कुछ न्यूज चैनलों और वेब पोर्टल्स पर चल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं।
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने भी इस मामले पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि न तो ओडिशा, झारखंड और न ही छत्तीसगढ़ में किसी एयरक्राफ्ट के लापता होने की सूचना है। उन्होंने आशंका जताई कि पहाड़ से उठती आग जंगल में लगी आग हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।
Jashpur Plane Crash Rumours: जंगल की आग की आशंका, जांच जारी
प्रशासन का मानना है कि यह घटना संभवतः जंगल में लगी आग की वजह से हुई, जिससे धुआं और लपटें उठती दिखीं। फिलहाल वन विभाग और प्रशासन की टीम पूरे इलाके की जांच कर रही है, ताकि वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।
अफवाहों से बचने की अपील
इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि बिना पुष्टि के वायरल हो रही खबरें किस तरह भ्रम और डर का माहौल बना सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें और अफवाहों से दूर रहें।

