Japan Earthquake: 7.1 तीव्रता के भूकंप से कांपा जापान, सुनामी का हाई अलर्ट जारी
टोक्यो। जापान में मंगलवार को आए तेज भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटकों के तुरंत बाद एजेंसी ने संभावित सुनामी को देखते हुए तटीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी कर दी।
सुनामी को लेकर जारी हुआ अलर्ट
JMA ने आशंका जताई है कि समुद्र में करीब 1 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इस खतरे को देखते हुए समुद्र किनारे रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन की सलाह का पालन करने को कहा गया है।
सरकार ने कई प्रांतों में इमरजेंसी घोषित की
भूकंप के बाद जापान सरकार ने दक्षिणी क्यूशू क्षेत्र के कई हिस्सों में आपातकालीन चेतावनी जारी कर दी। कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रांतों में राहत एवं आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
read more : PoK में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 9 प्रदर्शनकारियों की मौत, चुनाव बहिष्कार का आंदोलन हिंसक
प्रशासन की लोगों से अपील
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, तटीय इलाकों से दूर रहें और केवल सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आपदा प्रबंधन टीमें लगातार हालात की निगरानी कर रही हैं।
नुकसान का इंतजार, निगरानी जारी
फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन प्रभावित इलाकों का लगातार आकलन कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत दलों को तैयार रखा गया है।
