ISRO PSLV-C62 Mission Failure: अंतरिक्ष में गुम हुआ ‘अन्वेषा’, ISRO के PSLV-C62 मिशन को बड़ा झटका

ISRO PSLV-C62 Mission Failure: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को साल 2026 की शुरुआत में बड़ा झटका लगा है। PSLV-C62 मिशन के तहत लॉन्च किया गया EOS-N1 ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट सफलतापूर्वक ऑर्बिट में स्थापित नहीं हो सका। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के फर्स्ट लॉन्च पैड से रॉकेट ने उड़ान भरी थी, लेकिन मिशन अपने अंतिम चरण में विफल हो गया।

इसरो के अनुसार, तीसरे स्टेज (PS3) के अंतिम समय में लॉन्च व्हीकल में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई, जिसके कारण रॉकेट के फ्लाइट पाथ में अचानक बदलाव आ गया। इसके बाद चौथा स्टेज (PS4) निर्धारित समय पर सक्रिय नहीं हो पाया, जिससे सैटेलाइट सेपरेशन संभव नहीं हो सका।

इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने बताया कि PS3 फेज के अंत में असामान्य व्यवहार दर्ज किया गया, जिसके बाद सैटेलाइट से संपर्क टूट गया। फिलहाल सभी पेलोड अंतरिक्ष में खो जाने की आशंका है।

EOS-N1 ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट को DRDO द्वारा विकसित किया गया था। यह एक अत्याधुनिक हाइपरस्पेक्ट्रल अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट था, जिसे रक्षा और उन्नत पृथ्वी अवलोकन से जुड़ी एप्लीकेशन्स के लिए डिज़ाइन किया गया था।

ISRO ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि मिशन से जुड़े सभी डेटा का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और विस्तृत रिपोर्ट जल्द साझा की जाएगी।

Youthwings