मेट गाला प्री-पार्टी में छाईं Isha Ambani, 450 घंटे में बनी ड्रेस में 26 राज्यों की दिखी झलक

Isha Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Isha Ambani ने 1 मई को न्यूयॉर्क में आयोजित वोग मेट गाला प्री-पार्टी में अपने खास अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। उनका लुक पारंपरिक भारतीय कला और आधुनिक फैशन का बेहतरीन मिश्रण था, जिसने इंटरनेशनल मंच पर भी अलग पहचान बनाई।

450 घंटे में तैयार हुई खास ड्रेस

ईशा अंबानी की ड्रेस पूरी तरह कस्टम हैंडक्राफ्टेड थी, जिसे तैयार करने में 450 घंटे से ज्यादा का समय लगा। इस खास आउटफिट को प्रसिद्ध डिजाइनर Manish Malhotra ने उनके लेबल ‘स्वदेश’ के साथ मिलकर डिजाइन किया। ड्रेस का बैंडेज-स्टाइल सिल्हूट इसे और भी यूनिक बना रहा था।

एक ही ड्रेस में भारत की झलक

इस आउटफिट की सबसे खास बात इसमें इस्तेमाल किए गए 26 अलग-अलग बॉर्डर थे, जो देश के विभिन्न हिस्सों की कारीगरी को दर्शाते हैं। ड्रेस में उत्तर प्रदेश की जरी, पारसी गारा, माहेश्वरी, कंथा, कांचीवरम सिल्क, पैठानी और बनारसी ब्रोकेड जैसी पारंपरिक तकनीकों को शामिल किया गया। इस तरह यह ड्रेस भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को एक साथ प्रस्तुत करती नजर आई।

जूलरी और स्टाइलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती

ईशा ने अपने लुक को मिनिमल लेकिन एलिगेंट जूलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने नेकलेस की जगह स्टेटमेंट इयररिंग्स और रिंग्स पहनीं। इसके अलावा हेयर एक्सेसरी और लंबी चोटी ने उनके लुक में देसी टच जोड़ दिया, जो काफी आकर्षक लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swadesh Online (@swadesh_online)

कब और कहां देखें मेट गाला

Met Gala 2026 का आयोजन 4 मई को न्यूयॉर्क में किया जाएगा। भारतीय दर्शक इस भव्य इवेंट को 5 मई की सुबह 3:30 बजे वोग के यूट्यूब चैनल और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकेंगे।

read more : नौकरी का सुनहरा मौका: Trident Group में 2000 वैकेंसी, शानदार सैलरी ऑफर

Youthwings