नौकरी का सुनहरा मौका: Trident Group में 2000 वैकेंसी, शानदार सैलरी ऑफर
भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में शामिल Trident Limited ने अपने देशभर में चलने वाले ‘तक्षशिला’ हायरिंग प्रोग्राम के 25वें संस्करण की शुरुआत कर दी है। कंपनी अपने विस्तार को गति देने के लिए 2,000 से ज्यादा युवा ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स की भर्ती करने जा रही है। यह पहल रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को भी मजबूती देगी।
युवाओं के लिए आकर्षक सैलरी पैकेज
Trident Group में भर्ती अभियान के तहत युवाओं को शानदार करियर अवसर दिए जा रहे हैं। Trident Group में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 12 लाख रुपये प्रतिवर्ष (LPA) तक मिल सकता है। इस प्रोग्राम में फ्रेशर्स के साथ-साथ ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास अधिकतम तीन साल का अनुभव है। कंपनी का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को औद्योगिक विकास से जोड़ना है।

कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर
Trident Group में हायरिंग ड्राइव टेक्सटाइल ऑपरेशंस, इंजीनियरिंग, क्वालिटी और सप्लाई चेन जैसे तकनीकी क्षेत्रों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके अलावा आईटी, अकाउंट्स, एडमिनिस्ट्रेशन और एचआर विभाग में भी भर्तियां होंगी। कंपनी अपने कर्मचारियों को आधुनिक AI-आधारित मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम के अनुसार तैयार कर रही है।
सैलरी के साथ मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं
Trident Group में चयनित उम्मीदवारों को वेतन के अलावा कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। इनमें मुफ्त रहने की व्यवस्था, सब्सिडाइज्ड भोजन, मेडिकल सुविधाएं, जिम और खेलकूद की सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही पीएफ, ईएसआई और परफॉर्मेंस-आधारित इंसेंटिव जैसे लाभ भी दिए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

स्किल और लीडरशिप डेवलपमेंट पर फोकस
Trident Group में भर्ती के बाद उम्मीदवारों को छह महीने के विशेष लीडरशिप और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से गुजरना होगा। कंपनी की सीएचआरओ Pooja B. Luthra के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य युवाओं की डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करना और उन्हें आधुनिक इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है। यह प्रशिक्षण उन्हें तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा।
read more : Union Bank में 1865 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
