CSK vs MI IPL 2026: क्यों नहीं खेल रहे Rohit Sharma? मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, जानें कब होगी हिटमैन की वापसी

Rohit Sharma

CSK vs MI: हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे Rohit Sharma बाहर, MI की बल्लेबाजी पर असर, फैंस को 10 मई तक इंतजार

CSK vs MI मुकाबले में Rohit Sharma की गैरमौजूदगी से मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका। जानें हिटमैन क्यों बाहर हैं और उनकी वापसी कब हो सकती है।

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी।

क्यों नहीं खेल रहे Rohit Sharma?

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को सीजन की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसके बाद से वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और लगातार मैचों से बाहर चल रहे हैं।

हालांकि उन्होंने शुरुआती कुछ मुकाबले खेले थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें आराम दिया गया है। टीम मैनेजमेंट भी उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर नहीं उतारना चाहता।

मेडिकल टीम की निगरानी में हिटमैन

Rohit Sharma फिलहाल मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और हल्की ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। खास बात यह है कि वह नेट्स में गेंदबाजी करते भी नजर आए, लेकिन बल्लेबाजी के लिए अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

कब होगी वापसी?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने संकेत दिया है कि रोहित को कुछ और मैच मिस करने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संभावित वापसी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में हो सकती है।

MI की बल्लेबाजी पर असर

Rohit Sharma की गैरमौजूदगी का असर मुंबई इंडियंस की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी पर साफ दिखा है। टीम कई मैचों में संघर्ष करती नजर आई है, हालांकि रयान रिकेल्टन और विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों ने कुछ राहत जरूर दी है।

CSK vs MI मुकाबले का हाल

एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और टीम बड़ा स्कोर बनाना चाहती है।

Rohit Sharma

फैंस की नजरें 10 मई पर

Rohit Sharma की वापसी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। सभी की नजरें अब 10 मई पर टिकी हैं, जब उम्मीद की जा रही है कि हिटमैन पूरी फिटनेस के साथ मैदान पर वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें: RCB Raipur Match Ticket: MI और KKR के खिलाफ मैचों की टिकट बुकिंग शुरू, जानें कैसे पाएँ कन्फर्म सीट

Youthwings