Chhattisgarh Extramarital Murder Case: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, पति को प्रेमिका संग देख बेकाबू हुई पत्नी, डंडे से पीट-पीटकर ली जान
Chhattisgarh Extramarital Murder Case: कवर्धा जिले में रिश्तों के शक और गुस्से ने ले ली एक महिला की जान, घटना से इलाके में सनसनी
Chhattisgarh Extramarital Murder Case: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में अवैध संबंध के शक में पत्नी ने पति की प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानिए कैसे एक पल क गुस्से ने ले ली जान और क्या कहती है पुलिस जांच
Chhattisgarh Extramarital Murder Case: Chhattisgarh के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध के शक ने एक महिला की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Chhattisgarh Extramarital Murder Case कुकदूर थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी महिला मंदाकिनी बैगा को अपने पति अर्जुन बैगा और उसकी कथित प्रेमिका सोनकली बैगा के बीच नाजायज संबंध का शक था।
आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद भड़का गुस्सा
बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। यह दृश्य देखते ही वह गुस्से में बेकाबू हो गई।
गुस्से में आकर उसने मौके पर ही डंडा उठाया और प्रेमिका पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल में तोड़ा दम
घायल महिला को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Chhattisgarh Extramarital Murder Case: पुलिस की कार्रवाई
Chhattisgarh Extramarital Murder Case की सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
अवैध-संबंध-का-खौफनाक
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
