IPL 2026 का धमाकेदार आगाज़ आज, आरसीबी vs सनराइजर्स हैदराबाद, चिन्नास्वामी में पहला मुकाबला
IPL 2026: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League के 19वें सीजन की शुरुआत आज 28 मार्च 2026 से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
इस बार का आईपीएल कई मायनों में खास है। आरसीबी, जिसकी कप्तानी Rajat Patidar कर रहे हैं, पिछले सीजन की चैंपियन टीम है। उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, इस सीजन की एक खास बात यह भी है कि सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी इस बार Ishan Kishan के हाथों में होगी, क्योंकि नियमित कप्तान Pat Cummins चोट के कारण बाहर हैं।
आरसीबी को झटका
आरसीबी को सीजन की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज Nuwan Thushara फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्हें एनओसी नहीं मिला है और वे पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनके अलावा Yash Dayal की अनुपस्थिति भी टीम को प्रभावित कर सकती है।
श्रीलंका के अन्य खिलाड़ी Matheesha Pathirana और Wanindu Hasaranga भी चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। पथिराना के अप्रैल मध्य तक टीम से जुड़ने की उम्मीद है।
शेड्यूल और आयोजन
Board of Control for Cricket in India ने पूरे सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 70 मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 26 मई 2026 को होगा। दूसरे चरण में 50 मुकाबले देश के 12 शहरों, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।
डबल हेडर मुकाबलों में मैच दोपहर 3:30 बजे और शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे। सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी।
रायपुर में भी मैच
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में भी इस सीजन के दो मुकाबले खेले जाएंगे। 10 मई को आरसीबी का मुकाबला मुंबई इंडियंस से और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।
