Indore Heart Attack : चलते-चलते अचानक गिरा युवक — हार्ट अटैक से मौत, CCTV फुटेज आया सामने

Indore Heart Attack

Indore Heart Attack

Indore Heart Attack : इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय विनीत की अचानक मौत का पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया। विनीत अपनी टू-व्हीलर का पंचर ठीक करवाने के लिए करीब 300 मीटर दूर स्थित दुकान की ओर धक्का मारते हुए जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा और दोबारा नहीं उठ सका।

CCTV में कैद आखिरी पल

स्थानीय लोगों ने तुरंत विनीत को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि विनीत पहले अपनी बाइक धक्का देते हुए चलता है और कुछ ही क्षण बाद अचानक जमीन पर गिर जाता है।

इलाके में बढ़ी चिंता

Indore Heart Attack : घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। लगातार बढ़ते अचानक हार्ट अटैक के मामलों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। हाल ही में एक बस चालक की भी ड्राइविंग के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

Youthwings