India vs NZ T20 Update: 3 दिन में टीम इंडिया से 11 खिलाड़ी बाहर, रोहित-विराट भी नहीं खेलेंगे, जानिए क्या है पूरा मामला
India vs NZ T20 Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट सीरीज ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वनडे सीरीज में टीम इंडिया को ऐतिहासिक शिकस्त देने के बाद अब कीवी टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार है। लेकिन इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। महज तीन दिनों के भीतर भारतीय टीम के 11 खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज नाम भी शामिल हैं।
टी20 सीरीज से बाहर हुए 11 खिलाड़ी
दरअसल, यह पूरा मामला भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से जुड़ा हुआ है। वनडे स्क्वाड में शामिल रहे कई खिलाड़ी आगामी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। इनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं, जो पहले ही टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसी वजह से दोनों दिग्गज बल्लेबाज़ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे।
इसके अलावा शुभमन गिल को भी टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। चयन समिति ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की योजना से बाहर रखा है, जिसके चलते वह इस सीरीज और वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।
विकेटकीपिंग डिपार्टमेंट में भी बदलाव
वनडे टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को भी टी20 स्क्वाड से बाहर रखा गया है। उनकी जगह टी20 टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन को मौका दिया गया है। चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि टी20 फॉर्मेट के लिए युवा और आक्रामक खिलाड़ियों पर भरोसा किया जा रहा है।
वनडे स्क्वाड के ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे टी20 सीरीज
वनडे सीरीज में शामिल रहे जिन खिलाड़ियों को टी20 टीम में जगह नहीं मिली है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, आयुष बदोनी, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी तक खेली जाएगी। खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह दोनों टीमों की आखिरी द्विपक्षीय सीरीज होगी।
पहला टी20: 21 जनवरी – नागपुर
दूसरा टी20: 23 जनवरी – रायपुर
तीसरा टी20: 25 जनवरी – गुवाहाटी
चौथा टी20: 28 जनवरी – विशाखापट्टनम
पांचवां टी20: 31 जनवरी – तिरुवनंतपुरम
