India vs Afghanistan Test Cricket: भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को 300 रन से रौंदकर रचा इतिहास
India vs Afghanistan Test Cricket: शुभमन गिल की कप्तानी में मुल्लांपुर टेस्ट बना इतिहास, भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की
India vs Afghanistan Test Cricket में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे तोड़ना लगभग असंभव माना जा रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली पारी और 300 रनों की जीत ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जानिए भारत की टेस्ट इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीतें, जिनमें हर मैच में टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आता है.
भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत: अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली पारी में 564 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान को दोनों पारियों में बेहद कम स्कोर पर समेट दिया।
पारी और 300 रनों से जीत बनाम अफगानिस्तान (मुल्लांपुर, 2026)
मुल्लांपुर टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके बाद गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 रन और दूसरी पारी में सिर्फ 112 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह भारत की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई।
पारी और 272 रनों से जीत बनाम वेस्टइंडीज (राजकोट, 2018)
इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में राजकोट में दर्ज हुई थी। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई टीम को एक पारी और 272 रनों से हराया था।

पारी और 262 रनों से जीत बनाम अफगानिस्तान (बेंगलुरु, 2018)
2018 में ही भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए उनके डेब्यू टेस्ट में भी शानदार जीत दर्ज की थी। भारत ने यह मैच एक पारी और 262 रनों से जीतकर अपना दबदबा साबित किया था।
पारी और 239 रनों से जीत बनाम बांग्लादेश (मीरपुर, 2007)
2007 में मीरपुर में खेले गए टेस्ट मैच में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 239 रनों से हराया था। यह उस समय भारत की सबसे बड़ी विदेशी टेस्ट जीतों में से एक थी
यह भी पढ़ें: India Ireland T20: अभिषेक-वैभव की ओपनिंग तय! श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ऐसी दिख सकती है भारत की प्लेइंग XI
