Independence Day Celebration in CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधान सभा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सचिव दिनेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण

Independence Day Celebration in CG Vidhan Sabha

Independence Day Celebration in CG Vidhan Sabha

Independence Day Celebration in CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8:30 बजे विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का संदेश सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पढ़ा।

अपने संदेश में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता किसी भी व्यक्ति या राष्ट्र की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को समझते हुए भारत माता के सपूतों ने लंबे संघर्ष और बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत को समाप्त कर आजादी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन अनगिनत शहीदों की शहादत को नमन करने का अवसर है, जिनके बलिदान पर स्वतंत्र भारत की नींव रखी गई।

अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्य, विचार और व्यवहार के माध्यम से सशक्त, समृद्ध और सुदृढ़ भारत के सपने को साकार करने में सकारात्मक योगदान दें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान सभा परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Youthwings