IND vs SA 1st ODI: रोहित और विराट की जोड़ी पर होगी टीम इंडिया की उम्मीदें, रांची में होगी टक्कर

IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें इस मैच में जीत हासिल करने पर होगी, खासकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार के बाद।

भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल इस सीरीज में नेतृत्व कर रहे हैं, क्योंकि शुभमन गिल टीम में नहीं हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा कर रहे हैं, जो टेस्ट सीरीज में अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मैदान पर उतरेंगे।

रांची में अब तक खेले गए 6 वनडे मैचों में भारत ने 3 में जीत दर्ज की है, 2 में हार और 1 मैच बिना रिजल्ट रहा।

भारत की टीम (वनडे):

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव

मैच का समय:

पहले मुकाबले का टॉस 1 बजे होगा और मैच की शुरुआत 1.30 बजे होगी।

Youthwings