IND vs PAK T20 World Cup 2026: 10 दिन में बदल गई PCB की नीति, इंडिया के खिलाफ टी20 विश्व कप खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

IND vs PAK T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने को पाकिस्तान तैयार हो गया है, हालांकि अभी तक उन्होंने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 15 फरवरी को कोलंबो में शेड्यूल किए गए मैच का बहिष्कार करने की धमकी देने के लगभग 10 दिन बाद पाकिस्तान को आईसीसी के सामने झुकना पड़ा।

दरअसल, विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने से हुई थी। पाकिस्तान ने इसे बेवजह तूल दिया और इंडिया के खिलाफ मैच से खुद को अलग करने की धमकी दी। इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान की कई मांगें खारिज कर दी, जिनमें शामिल थे:

बांग्लादेश को पूरा राजस्व हिस्सा

बांग्लादेश को अगले साइकिल में अंडर-19 विश्व कप

भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज शुरू करना

भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना

आईसीसी ने स्पष्ट किया कि ये मांगें उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आतीं, और पाकिस्तान को 24 घंटे का समय दिया गया कि वह पीएम से बात करके फैसला करे। अब माना जा रहा है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलेगा, और आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी इस फैसले को सार्वजनिक रूप से दूसरे तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आईसीसी की सख्ती और मास्टरस्ट्रोक के आगे पाकिस्तान के पास कोई विकल्प नहीं बचा।

Youthwings