IND vs ENG 2nd T20I Pitch Report: मैनचेस्टर की पिच का मिजाज कैसा रहेगा? क्या फिर बनेगा 300+ स्कोर?

IND vs ENG 2nd T20I

ओल्ड ट्रैफर्ड में IND vs ENG 2nd T20I आज, जहां पहले 300+ रन बन चुके हैं, जानिए पिच का मिजाज, आंकड़े और टॉस का असर

IND vs ENG 2nd T20I: क्या मैनचेस्टर की पिच एक बार फिर रनों की बरसात करने वाली है या गेंदबाज मैच का रुख बदल देंगे? जहां पहले 300 रन बन चुके हैं, वहां आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला कितना रोमांचक होगा जानिए पूरी पिच रिपोर्ट।

IND vs ENG 2nd T20I Pitch Report: मैनचेस्टर की पिच का मिजाज कैसा रहेगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 4 जुलाई (शनिवार) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 189 रन बनाए थे।

अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या मैनचेस्टर में एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिलेगी या गेंदबाज मैच पर हावी रहेंगे।

ओल्ड ट्रैफर्ड पिच रिपोर्ट

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच को आमतौर पर संतुलित माना जाता है, जहां तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिलती है। पिच पर उछाल बल्लेबाजों को शॉट खेलने का मौका देता है, लेकिन यही उछाल गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

हाल ही में यहां हुए एक मुकाबले में इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 304 रन बनाकर इतिहास रच दिया था, यह पहली बार था जब किसी फुल मेंबर टीम के बीच 300+ स्कोर बना।

पिच पर हल्की घास मौजूद है, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।

IND vs ENG 2nd T20I: टॉस का रोल अहम

आंकड़ों के अनुसार, यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

IND vs ENG 2nd T20I

मैनचेस्टर T20I आंकड़े

कुल मैच: 13

पहले बल्लेबाजी कर जीत: 4

बाद में बल्लेबाजी कर जीत: 6

हाईएस्ट स्कोर: 304/2

लोएस्ट स्कोर: 103

औसत रन प्रति ओवर: 8.77

पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर: 144

टीम इंडिया और इंग्लैंड की संभावित XI

इंग्लैंड प्लेइंग XI:

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

भारत स्क्वॉड:

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा समेत अन्य खिलाड़ी

मैच पर बारिश का साया

मैनचेस्टर में मौसम एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। पहले मैच की तरह आज भी बारिश मैच में बाधा डाल सकती है।

यह भी पढ़ें: JEE-NEET फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती, ₹2,000 प्रति घंटे तक मिलेगा मानदेय

Youthwings