चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक, बस्तर से लौटे साय ने बताए बड़े फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai बस्तर दौरे से रायपुर लौट आए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, नक्सल उन्मूलन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुरू किए जा रहे ‘सेवा डेरा’ अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया।

केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक रही सार्थक

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के सहयोग और टीम भावना के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि परिषद की बैठक बेहद सार्थक रही और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

नक्सल उन्मूलन पर कांग्रेस-BJP में सियासत तेज

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के नक्सल उन्मूलन संबंधी बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने भाजपा पर नक्सल उन्मूलन को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “झूठ बोलने में कांग्रेस माहिर है। कांग्रेस ने झूठ बोलने में पीएचडी की है। नक्सल उन्मूलन के मुद्दे पर कांग्रेस ने कभी सहयोग नहीं दिया।”

नक्सल क्षेत्रों में खुलेंगे ‘सेवा डेरा’

मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित इलाकों में खोले जा रहे सुरक्षा कैंपों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 200 सुरक्षा कैंप खोले गए हैं। पहले इन कैंपों का प्रभाव क्षेत्र पांच किलोमीटर के दायरे तक सीमित था, जिसे अब बढ़ाकर 10 किलोमीटर किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन 200 कैंपों में से लगभग 70 कैंपों में ‘सेवा डेरा’ संचालित किया जाएगा। इन सेवा डेरों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं और जरूरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के नेतनार स्थित कैंप में पहले ‘सेवा डेरा’ का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।

Youthwings