IIM Raipur CM Fellowship: IIM रायपुर का पब्लिक पॉलिसी MBA, सरकार देगी पूरी फीस और ₹50,000 मासिक वजीफा
IIM Raipur CM Fellowship: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के तहत Indian Institute of Management Raipur ने दो वर्षीय विशेष MBA (Public Policy & Governance) कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक नीति और प्रशासन के क्षेत्र में कुशल नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करना है।
यह पाठ्यक्रम प्रबंधकीय दक्षता, विश्लेषणात्मक क्षमता और जमीनी प्रशासनिक अनुभव का अनूठा संयोजन प्रदान करेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर गोपाल कुमार और प्रोफेसर शबना पी. के निर्देशन में किया जाएगा।
इस कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता इसका पूर्ण वित्तीय सहयोग है। छत्तीसगढ़ सरकार चयनित छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस वहन करेगी। साथ ही विद्यार्थियों को दो वर्षों तक ₹50,000 प्रतिमाह का वजीफा दिया जाएगा।
पात्रता
अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो।
स्नातक में न्यूनतम 60% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 55%)।
वर्ष 2023, 2024 या 2025 का वैध Common Admission Test (CAT) स्कोर।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
