नक्सलियों की बड़ी साजिश असफल: भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद
नक्सली सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। पामेड़ क्षेत्र के FOB काउरगुट्टा के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन की टीम नक्सल गश्त पर निकली थी, जहां उन्हें माओवादियों द्वारा जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई गई सामग्री का डंप मिला।
माओवादियों ने ग्राम कंचाल के जंगलों में विस्फोटक और अन्य उपकरण छुपाए थे, जिन्हें संभावित किसी बड़े हमले के लिए जमा किया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से इस साजिश को समय रहते रोका गया।
बरामद सामग्री में गन पाउडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउंड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रिक और नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पटाखे, इम्प्रोवाइज्ड तीर बम, बैरल में इस्तेमाल होने वाला आयरन रॉड, इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड, क्रिस्टल शुगर, रायफल बैनट, आयरन चिमटा, आयरन कटर, बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, स्पूल वायर और कॉपर वायर शामिल हैं।
