CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी फिर लौटेगी, कुछ जगहों पर बारिश और आंधी का भी अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। आने वाले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। हालांकि उसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन देखने को मिल सकता है।

बीते 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से अति हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम प्रणाली का हाल (Synoptic System)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी होते हुए पश्चिम बंगाल के बालुरघाट तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा एक उत्तर-दक्षिण दिशा की द्रोणिका रेखा 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास बनी हुई है।

यह भी पढ़े: Encounter Specialist Laxman Kewat Story: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का अनोखा अंदाज, अपनी बाइक पर लिखवाया ‘अब तक 83 प्लस’, नक्सली थर्राते हैं नाम से

Encounter Specialist Laxman Kewat Story: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का अनोखा अंदाज, अपनी बाइक पर लिखवाया ‘अब तक 83 प्लस’, नक्सली थर्राते हैं नाम से

आज का मौसम कैसा रहेगा?

5 जून को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम आंशिक रूप से बदला हुआ रहेगा। खासकर दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में इसी तरह तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होती रह सकती है। तापमान में मामूली बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन भारी गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।

राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में भी 5 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम या रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

Youthwings