29 से 31 दिसंबर तक ठप रहेगा सरकारी कामकाज, कर्मचारी फेडरेशन का तीन दिवसीय कामबंद आंदोलन

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन

सरगुजा: जिले में 29 से 31 दिसंबर तक सरकारी कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय पूर्ण कामबंद–कलमबंद आंदोलन की घोषणा की है। फेडरेशन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो प्रशासनिक व्यवस्था पर इसका व्यापक असर पड़ेगा।

कर्मचारियों में बढ़ती नाराज़गी

फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों और वर्तमान सरकार की निष्क्रियता के चलते कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। लंबे समय से मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों का सब्र अब जवाब दे चुका है, जिसके कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

दफ्तर खुले रहेंगे, लेकिन काम ठप

आंदोलन के दौरान कर्मचारी कार्यालयों में मौजूद रहेंगे, लेकिन कोई भी सरकारी कार्य नहीं करेंगे। इससे सभी विभागों में फाइलों की प्रक्रिया, प्रशासनिक निर्णय और जनसुविधाएं पूरी तरह ठप रहने की आशंका है।

आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर

तीन दिनों तक सरकारी कामकाज बंद रहने से

प्रमाण पत्र जारी करने

आरटीआई आवेदनों

राजस्व कार्यों

पेंशन और वेतन से जुड़े मामलों

कार्यालयीन स्वीकृतियों

जैसी सेवाओं में देरी हो सकती है। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Youthwings