सरकारी नौकरी का मौका! ITBP में कॉन्स्टेबल भर्ती, 10वीं पास युवा 28 अप्रैल तक करें आवेदन
ITBP में कॉन्स्टेबल भर्ती
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (बार्बर) और कॉन्स्टेबल (वाशरमैन) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर खासकर 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका माना जा रहा है।
वेतनमान (Salary Details)
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे स्केल के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है
संबंधित ट्रेड (बार्बर/वाशरमैन) में दक्षता होना जरूरी है
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 23 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी
आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी वर्ग: ₹100
एससी / एसटी वर्ग: आवेदन शुल्क में छूट
कैसे करें आवेदन?
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
READ MORE : Khelo India Tribal Games 2026: मलखंभ में छत्तीसगढ़ का दबदबा, महिला टीम ने जीता गोल्ड
